
टाटा ऐस सीरीज ट्रक्स भारत में कुछ लोकप्रिय पिकअप मिनी ट्रकों में से एक हैं। इस छोटे आकार के ट्रक को दक्षिण भारत में टाटा कुट्टी के नाम से भी जाना जाता है। डिजाइन में निरंतर विकास और उन्नत टेकनीक की शुरूआत, इस ट्रक को इस श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रकों में से एक बनाती है। इस सीरीज की पेलोड क्षमता 650 किलोग्राम से 1 टन तक होती है। उच्च शक्ति, बेहतर ग्रेडेबिलिटी और पेलोड क्षमता के साथ ये ट्रक अपने ग्राहकों को अच्छा मुनफा देता हैं । ऐस सीरीज में टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल, सीएनजी, सीएनजी+, डीजल और EV जैसे वैरिएंट हैं।
टाटा ऐस सीरीज को 2005 में भारत में परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए लॉन्च किया गया था, जिससे नए व्यवसायों के लिए रास्ता खुला, रोजगार पैदा हुआ और उद्यमिता को बढ़ावा मिला। सुगठित डिज़ाइन, बेहतर पेलोड क्षमता और शक्तिशाली इंजन की वजह से खरीदारों के बीच ये सीरीज तुरंत हिट हो गए, जिससे खरीदारों को शहरी और ग्रामीण शहरों की पतली गलियों से गुज़रने में मदद मिली और इस तरह नए व्यावसायिक अवसर खुले।
ट्रकफ्लोर पर टाटा ऐस के 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं। इस सीरीज में सबसे सस्ती ट्रक टाटा ऐस डीज़ल है जिसकी शुरुआती कीमत ₹6.13 Lakh है। ट्रकफ्लोर पर अपडेटेड स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, लोडिंग क्षमता, इंजन पावर, कीमत, माइलेज और बहुत कुछ आसानी से मिल सकता हैं l
मार्च 2026 में उपलब्ध भारत में टाटा ऐस ट्रक की नवीनतम कीमतें जानने के लिए हमसे संपर्क करें।.
| मॉडल का नाम | ईंधन प्रकार | शुरुआती कीमत भारतीय रुपये में |
|---|---|---|
| टाटा ऐस प्रो ईवी | इलेक्ट्रिक | 6.50 Lakh |
| टाटा ऐस ई.वी | इलेक्ट्रिक | 11.43 Lakh |
| टाटा ऐस सीएनजी 2.0 | सीएनजी | 6.57 Lakh |
| टाटा ऐस गोल्ड | सीएनजी / डीजल / पेट्रोल | 6.62 Lakh |
| टाटा ऐस एचटी+ | डीजल | 6.99 Lakh |
| टाटा ऐस डीज़ल | डीजल | 6.13 Lakh |
ज़्यादा माइलेज: ऐस गोल्ड BS6 मॉडल BS4 ट्रक्स से बेहतर माइलेज है।
ज़्यादा पेलोड: हैवी-ड्यूटी चेसिस, सस्पेंशन और एक्सल वजह से 750 Kg से लेखर 1 टन की पेलोड आसानी से ले सकता है।
कम रखरखाव: टाटा ऐस ट्रक्स में भरोसेमंद इंजन, लंबे सर्विस अंतराल और 2 साल/72000 किलोमीटर की वारंटी है l
भारत में टाटा ऐस सीरीज के वेरिएंट की कीमत ₹6.13 Lakh से लेकर ₹11.43 Lakh तक है। कृपया ध्यान दें कि एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट, जीवीडब्ल्यू, ईंधन के प्रकार और डीलर के स्थान के आधार पर अलग-अलग होती है। मान लीजिए कि आप अपने स्थान पर टाटा ऐस वेरिएंट की ऑनरोड कीमत जानना चाहते हैं, तो उस स्थिति में आप अपने चुने हुए मॉडल पेज पर गेट ऑन रोड प्राइस बटन पर क्लिक कर सकते हैं, अपनी जानकारी भर सकते हैं, और हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी आपको अगले 24 घंटों के भीतर ऑन-रोड कीमत, फाइनेंसिंग और बीमा विकल्पों के साथ कॉल करेंगे।
इन छोटे वाणिज्यिक वाहन ट्रकों का उपयोग विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में किया जाता है। अपने उच्च माइलेज और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण, ये वाहन छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। ट्रकों की इस सीरीज के कुछ उपयोगिता निचे दिया गया हैं
ये ट्रक छोटे वाणिज्यिक वाहन (SCV) सेगमेंट की श्रेणी में आते हैं। यह सीरीज़ पिकअप और मिनी ट्रक प्रदान करती है जो कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ भारी भार उठाने में सक्षम हैं। इस सीरीज़ के अंतर्गत लोकप्रिय वेरिएंट हैं टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल, गोल्ड गोल्ड डीज़ल प्लस, गोल्ड CNG, गोल्ड CNG+, ऐस EV, ऐस EV 1000, HT प्लस, और भी बहुत कुछ।